कटनी के पास तीन लोगों की हत्या, एक का सिर भी ले गया हत्यारा
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के छपरा गांव में अज्ञात युवक ने एक महिला समेत तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना देर रात की है, मारे गए लोगों के नाम पुसिया बाई, जगदीश सिंह राजपूत और जालम सिंह हैं। इनमें से एक मृतक का सिर भी मौके पर नहीं मिला है।
सूचना मिलने के बाद एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। हत्या के पीछे पुलिस डकैती की आशंका जता रही है। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं, इसी के चलते यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हत्यारे ने सबसे पहले घर के बाहर सो रहे जगदीश सिंह पर हमला किया। इसके बाद वे घायल हालत में घर की ओर दौड़े। पिता को खून से लथपथ देख उनका बेटा घबरा गया। पिता को संभालने के बाद वो बाहर आया तो देखा पास के मकान में एक युवक पुसिया बाई पर हमला कर रहा है। उसे देखते वह भाग निकला। घटना में दोनों की मौत हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि गांव के पास बनी खदान के चौकीदार जालिम सिंह की हत्या हो गई है। और हत्यारा उसके सिर को अपने साथ ले गया है।